spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में लोकतंत्र का नया अध्याय, निर्वाचन आयोग की 18 नई पहल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में, भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मतदाताओं के लिए 18 ऐतिहासिक कदम उठाये हैं ।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में ये पहल सिर्फ व्यवस्था नहीं, एक परिवर्तन की शुरुआत हैं।अब हर मतदान केंद्र पर सिर्फ 1200 मतदाता होंगे, जिससे लंबी कतारें और अव्यवस्था से मिलेगा छुटकारा। ऊंची इमारतों और कालोनियों में बनाये जायेंगे अतिरिक्त मतदान केंद्र, क्योंकि हर वोट जरूरी है। मतदाता सूची में अब मृत व्यक्तियों का नाम नहीं रहेगा, सीधे RGI डेटाबेस से होगा सत्यापन और अपडेट। वहीं, मतदाता पर्ची? अब पहले से ज्यादा स्पष्ट, सरल और उपयोगी होगा। देशभर में 4,700 से अधिक बैठकें हो चुकी है, निर्वाचन अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बीच सीधा संवाद हुआ। 28,000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने रखी,अपनी बात,  सुनी गई हर आवाज। बूथ लेवल एजेंट्स को दी गई खास ट्रेनिंग, बिहार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में। अब 40 से ज्यादा ऐप्स की जगह सिर्फ एक ECINET। सभी चुनावी सेवाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। डुप्लिकेट EPIC नंबर की समस्या खत्म हो गई, अब हर मतदाता को मिलेगा यूनिक EPIC पहचान। पहली बार 28 अहम हितधारकों की पहचान की गई, मतदाता से लेकर उम्मीदवार तक। हर वर्ग के लिये नियमों के अनुसार प्रशिक्षण प्रस्तुतियां तैयार की गई, ताकि हर कदम हो कानूनी और पारदर्शी। अब बूथ लेवल अधिकारियों को मिलेगा मानक फोटो पहचान पत्र। 3000 से ज्यादा सुपरवाइजर अब तक प्रशिक्षित, लक्ष्य – एक लाख! बिहार के पुलिस अधिकारियों और राज्यों के SMNO/MNO के लिये भी आयोजित हुआ खास ओरिएंटेशन। ECI ने बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू की, अब हर उपस्थिति पारदर्शी होगी। ई-ऑफिस से फाइलों का काम तेज और स्मार्ट हुआ। CEO के साथ रेगुलर बैठकें हो रही है, ताकि हर जिले की नब्ज बनी रहे आयोग की नजर में। झारखंड एक नये लोकतांत्रिक युग के लिये तैयार है। ये सिर्फ पहल नहीं, यह है एक संकल्प , हर मतदाता को सशक्त बनाने का। भारत निर्वाचन आयोग – चुनाव को बना रहा है और ज्यादा पारदर्शी, सुरक्षित और समावेशी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...