spot_img

​हरैया में बालू का पहाड़ निकला, SDO ने लगाई रोक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : बालू के काले कारोबार पर गढ़वा प्रशासन ने आखिरकार कड़ा शिकंजा कस दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार ने हरैया गांव में औचक छापेमारी कर एक संदिग्ध यार्ड से करीब 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर बालू बरामद किये। मौके पर बाकायदा एक बोर्ड भी लगा हुआ था, लेकिन असल कहानी कुछ और ही बयां कर रही थी। निरीक्षण में SDO को भंडारण स्थल के चारों ओर हाल ही में ट्रैक्टरों की आवाजाही, ताजा डंपिंग के स्पष्ट निशान एवं बालू के ढेर पर नये पहियों के निशान मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुये SDO ने मौके पर ही अंचल अधिकारी सफी आलम को बुलाया और जिला खनन पदाधिकारी को फोन पर पूरी स्थिति से अवगत कराया।
पूछताछ में संबंधित व्यवसायी ने लाइसेंस होने का दावा तो किया, लेकिन हाल के घंटों में बालू कहां से आई? परिवहन से जुड़े वैध कागजात कहां हैं? इन सवालों पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। स्थिति को भांपते हुये सदर SDO संजय कुमार ने तत्काल प्रभाव से बालू के परिवहन पर रोक एवं खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया। अंचल अधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिये गये है कि पूरे मामले की विस्तृत और संयुक्त जांच बालू की वैधता पर स्पष्ट रिपोर्ट जल्द सौंपें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...