Kohramlive : सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे तो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन पहाड़ों के पीछे से निकलते विशाल चांद का दृश्य लोगों को अलग ही दुनिया में ले गया। उत्तराखंड के मुनस्यारी में पंचाचूली पर्वत श्रृंखला के पीछे से निकलते Beaver Supermoon का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। NDTV की 25 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो Instagram यूजर सागर आगरी ने साझा किया। वीडियो में बर्फ से ढकी पंचाचूली की चोटियों के पीछे से चांद धीरे-धीरे ऊपर आता दिखाई देता है। साफ आसमान और पहाड़ों की पृष्ठभूमि ने इस नजारे को और भी आकर्षक बना दिया।
बर्फीली चोटियों के पीछे से धीरे-धीरे निकला चांद
रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो को Instagram पर करीब 20 लाख व्यूज मिले। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शानदार और यादगार दृश्य बताया। कई यूजर्स ने पहाड़ों के पीछे से चांद निकलने का अपना अनुभव भी साझा किया। यह दृश्य Beaver Supermoon के दौरान देखा गया। चांद का ऐसा उदय प्रकृति और खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिये खास आकर्षण बन गया।






