spot_img

रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: अक्सर नौकरीपेशा लोग अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग पहले से ही शुरू कर देते हैं। वे निवेश के ऐसे तमाम विकल्पों की खोज करते हैं, जहां से उनको एक अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सके। ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बाद प्रोविडेंट फंड पर ही निर्भर करते हैं। वहीं कई लोग म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट, इंडेक्स फंड, क्रिप्टो, LIC आदि तमाम जगहों पर निवेश करके अपने पैसों को ग्रो करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ NPS यानी न्यू पेंशन सिस्टम में आप निवेश करके अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित बना सकते हैं। निवेश के रूप में ये अच्छा और भरोसेमंद विकल्प है। इसकी मदद से आप रिटायर होने के बाद 50 हजार रुपये महीने की पेंशन उठा सकते हैं।

न्यू पेंशन सिस्टम को लेकर देश भर के कई लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। ये काफी फायदेमंद स्कीम है। इस स्कीम की मदद से आपको अपने बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

यदि आपकी उम्र 30 वर्ष है और आप हर महीने न्यू पेंशन स्कीम में 10 हजार रुपये का निवेश करते हैं, तो 60 वर्ष की उम्र होने पर आपको एक मुश्त 1 करोड़ रुपये और 50 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। ऐसे में रिटायर होने के बाद आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आत्मनिर्भर होकर अपनी आगे की जिंदगी जी सकते हैं।

इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको अनुमानित 9 से लेकर 12 प्रतिशत तक का रिटर्न प्राप्त होगा। यही नहीं इसमें निवेश करके आप हर साल 2 लाख रुपये तक का टैक्स भी बचा पाएंगे। इस बात का ध्यान रखें कि रिटर्न अनुमानित हैं। बाजार के आधार पर आपको मिलने वाला लाभ थोड़ा बहुत इधर उधर भी हो सकता है।

NPS स्कीम में टोटल वेल्थ और आपको मिलने वाली पेंशन कई बातों पर निर्भर करेगी। जैसे इस बीच इक्विटी मार्केट ने कैसा परफॉर्म किया है? या आपकी उम्र क्या है? इस स्कीम में 18 से 65 उम्र तक का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : Indian Cricket Team Coach: BCCI ने जारी की TEAM INDIA के कोच के लिए एप्लीकेशन

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों Amitabh Bachchan ने ‘दशहरा’विश’ पर यूजर्स से मांगी माफी

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

इसे भी पढ़ें : Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

इसे भी पढ़ें : आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव