kohramlive desk : भारत की पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली के लिए गूगल ने खास डूडल बनाया है और उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया है। । Kadambini Ganguly के 160 वीं जयंती के मौके पर गूगल ने विशेष ग्राफिक वाला डूडल बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया है। डूडल को बेंगलुरु के ऑड्रिजा ने बनाया है। डूडल में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के साथ कादंबिनी गांगुली को चित्रित किया गया है।
READ MORE: NBE में होगी इन पदों पर बहाली, जाने कैसे करना है apply
Kadambini Ganguly का जन्म 18 जुलाई 1861 को भागलपुर बिहार में हुआ था। उस वक्त भारत ब्रिटिश सरकार के अधीन था। कादम्बिनी गांगुली सन् 1884 में कोलकाता मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाली पहली महिला बनीं। बाद में इन्होंने स्कॉटलैंड से अपनी चिकित्सा प्रशिक्षण पूरा किया। गांगुली ने भारत में चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया। ये भारत की पहली स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाली महिला बनीं। 3 अक्टूबर 1923 को कादम्बिनी गांगुली ने दुनिया को अलविदा कह दिया और पंचतत्व में विलीन हो गईं।
READ MORE: Delhi University में 2 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू
READ MORE: सरकारी जॉब की कर रहे तैयारी, तो यहां निकली बंपर वैकेंसी
1883 में रचा हिस्ट्री
डॉ. गांगुली के पिता भारत के पहले महिला अधिकार संगठन के सह-संस्थापक थे, जिन्होंने गांगुली को तब स्कूल भेजा जब भारतीय समाज में महिलाओं की शिक्षा को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता था। वर्ष 1883 में गांगुली और उनकी साथी चंद्रमुखी बसुइन भारतीय इतिहास में स्नातक करने वाली पहली महिला बनीं। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर और कार्यकर्ता द्वारकानाथ गांगुली से शादी कर ली। उनके पति ने उन्हें मेडिकल में डिग्री प्राप्त करने के लिए काफी प्रोत्साहन दिया था।
READ MORE: POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती
इसे भी पढ़ें : 6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…
इसे भी पढ़ें : लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…
इसे भी पढ़ें : 30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा
इसे भी पढ़ें : CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें






