spot_img

शराब माफिया से डील करने में फंसे थानेदार, ऐसे दबोचे गए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुजफ्फरपुर : बिहार में शराब बंदी के बावजूद धड़ल्‍ले से शराब की होम डिलिवरी हो रही है। शराबियों को आसानी से शराब मिल जा रहा है। शराब के इस धंधे में कई बार पुलिस की संलिप्‍तता भी सामने आई है। ऐसे ही एक मामले में एक थाना प्रभारी दबोचे गए हैं।

मुजफ्फरपुर के करजा थाना के प्रभारी थानेदार को एंटी लिकर टास्‍क फोर्स की टीम ने शराब माफिया से डील करते रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के लिए नगर थाना में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार कच्ची पक्की में एलटीएफ ने स्पिरिट लदा ट्रक पकड़ा था। वहीं पर एक धंधेबाज़ से आरोपी प्रभारी थानेदार ढाई लाख रुपये में डील कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने उसे दबोच लिया। मामले में नगर डीएसपी का कहना है कि आरोपी थानेदार से पूछताछ की जा रही है। मामले के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां याद दिला दें कि सदर थाना में तैनाती के दौरान भी उनका अवैध वसूली का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में उन्‍हें सस्‍पेंड भी कर दिया गया था।

Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...