spot_img

Exit Poll 2026: बंगाल में कहीं BJP आगे, कहीं TMC की वापसी!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जैसे-जैसे वोटिंग खत्म हुई, वैसे-वैसे सियासत की धड़कन तेज हो गई। 2026 के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल(Exit Poll) सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल चर्चा में है, जहां तस्वीर एकदम फिल्मी ट्विस्ट जैसी दिख रही है, कहीं BJP आगे तो कहीं TMC की दमदार वापसी! ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त है, वहीं, एक सर्वे ने तृणमूल कांग्रेस की वापसी का दावा कर सबको चौंकाया है। एग्जिट पोल के ये आंकड़े सिर्फ इशारा हैं, फैसला नहीं। असली तस्वीर तो नतीजों के दिन ही साफ होगी। लेकिन फिलहाल, बंगाल की सियासत ने पूरे देश का पारा चढ़ा दिया है।

एजेंसीवार (Exit Poll) तस्वीर

  • PMARQ : BJP: 150-175 | TMC: 118-138
  • Praja Poll : BJP: 178-208 (बड़ी जीत का दावा)
  • Chanakya Strategies : BJP आगे, लेकिन कड़ी टक्कर
  • Poll Diary : BJP को स्पष्ट बहुमत
  • Matrize : BJP 146-161 | TMC 125-140

लेकिन ट्विस्ट, People’s Pulse TMC: 177-187 (सरकार की वापसी) यानी बंगाल में “पिक्चर अभी बाकी है।”

केरल(Exit Poll) : सत्ता बदलने के संकेत

केरल में UDF: 70-75 सीट (आगे) वहीं, LDF: 60-65 सीट (करीबी मुकाबला) सर्वे में दिखाया गया है। यहां बदलाव की बयार महसूस हो रही है।

तमिलनाडु(Exit Poll) : DMK की पकड़ बरकरार

तमिलनाडु में DMK गठबंधन: 122-132 सीट (बढ़त) एवं AIADMK गठबंधन: 87-100 सीट। सत्ता में वापसी की मजबूत कहानी एग्जिट पोल में जारी है।

असम(Exit Poll) : फिर से भगवा रंग?

असम में BJP गठबंधन: 85-95 सीट एवं कांग्रेस गठबंधन: 25-32 सीट। एग्जिट पोल में साफ संकेत है कि सरकार दोबारा बन सकती है।

इसे भी पढ़े : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

इसे भी पढ़े : Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।