Kohramlive : CISCE बोर्ड ने ठीक सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजे जारी कर दिये। लगातार दूसरे साल 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ। लेकिन इस बार भी वेबसाइट भारी ट्रैफिक के आगे लड़खड़ा गई। इस बीच झारखंड से बड़ी खबर है। धनबाद के कार्मल स्कूल डिगवाडीह की 10वीं की छात्रा अंशिका मोदी ने 99% अंक लाकर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। गणित, केमिस्ट्री, ज्योग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में परफेक्ट 100 नंबर आये। अंशिका की इस कामयाबी ने पूरे राज्य को गर्व से भर दिया।
ICSE-ISC Result ऐसे करें चेक
वेबसाइट स्लो या क्रैश हो तो घबराएं नहीं—SMS और DigiLocker से भी रिजल्ट आसानी से चेक किया जा सकता है। मोबाइल से ICSE <UID> लिखकर 09248082883 पर भेजें, कुछ ही मिनट में रिजल्ट आपके हाथ में होगा।
इसे भी पढ़ें : Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…
इसे भी पढ़ें : Exit Poll 2026: बंगाल में कहीं BJP आगे, कहीं TMC की वापसी!






