spot_img

Garhwa : बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट-कैंटीन पर चला प्रशासन का डंडा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) में आज कई होटल-रेस्टोरेंट में अचानक प्रशासन की टीम पहुंची और खाद्य सुरक्षा का सच सामने आने लगा। अपर समाहर्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री की अगुवाई में छापेमारी की गई। जांच में कई जगह चौंकाने वाले खुलासे हुये। कई कैंटीन और रेस्टोरेंट बिना वैध लाइसेंस के चल रहा है। समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई ठीक मिली। लेकिन लाइसेंस नहीं था।

Garhwa में बिना लाइसेंस प्रतिष्ठानों को भेजा गया नोटिस 

नियमों के तहत लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। गढ़वा(Garhwa) के चिनियां रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस संचालन हो रहा था। फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक मिली। उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। पनीर का सैंपल जांच के लिये भेजा गया। समाहरणालय के पास स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल से पनीर का नमूना लिया गया। उसे लैब जांच के लिये भेजा गया। सभी बिना लाइसेंस प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा गया है, वहीं 7 दिनों के भीतर लाइसेंस लेने को कहा गया है। वर्ना कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने साफ किया कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़े : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

इसे भी पढ़े : Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।