spot_img

निवेश की नई कहानी लिखने को तैयार झारखंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने आज आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने साफ कहा कि “अब MOU कागज पर नहीं, जमीन पर दिखना चाहिये।” World Economic Forum (WEF) के मंच पर हुये समझौते और यूनाइटेड किंगडम (दावोस) यात्रा के दौरान बने निवेश संबंध अब अमलीजामा पहनने की तैयारी में हैं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निवेश और औद्योगिक प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। CM हेमंत सोरेन ने साफ निर्देश दिया कि राज्य में टेक्सटाइल उद्योग, उच्च शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स, पर्यटन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाये। सरकार का मकसद साफ है कि राज्य में निवेश बढ़े, रोजगार बढ़े और झारखंड आत्मनिर्भर बने। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग दूसरे राज्यों में जाकर टेक्सटाइल में काम करते हैं, अब वक्त है कि रोजगार यहीं पैदा हो। एक मजबूत टेक्सटाइल पॉलिसी से खासकर महिलाओं के लिये बड़े पैमाने पर रोजगार के दरवाजे खुल सकते हैं। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि निवेशकों के प्रस्ताव और MOU को तेजी से लागू करें, ताकि जल्द से जल्द उद्योग लगें और युवाओं को नौकरी मिले। हाई लेवल मीटिंग में यह भी तय हुआ कि युवाओं के लिये रोजगार सृजन हो, किसानों की आय बढ़ाने के उपाय हो, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये विशेष योजनायें बने। इन तीनों मोर्चों पर एक साथ काम किया जायेगा।

क्रिटिकल मिनरल्स और रिसर्च पर जोर

CM हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि क्रिटिकल मिनरल्स के रिसर्च, उत्पादन और प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाये। वहीं, यूनाइटेड किंगडम के संस्थानों के साथ मिलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जायें। वहीं, पर्यटन को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मेगालिथ और मोनोलिथ स्थलों की जियो टैगिंग कर उनके संरक्षण और विकास की योजना बनाई जायेगी। ताकि झारखंड का पर्यटन भी वैश्विक नक्शे पर चमक सके। इस अहम बैठक में मुख्य सचिव से लेकर विभिन्न विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने विकास की इस नई रणनीति को आकार दिया।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।