spot_img

DGP Tadasha Mishra : पेपर लीक पर ‘फुलप्रूफ’ प्लान, क्या टास्क दे गई DGP… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में होने वाली बड़ी परीक्षाओं को लेकर पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। DGP तदाशा मिश्रा ने आज सभी जिलों के IG, DIG, SSP और SP के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाई लेवल मीटिंग की। आने वाले दिनों में NEET (UG) 2026, JEE, CUET एवं JSSC परीक्षाएं को कदाचार मुक्त और सुरक्षित कराने के मसले पर DGP तदाशा मिश्रा ने कई टिप्स और टास्क दिये। पिछले दिनों JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक के मामले सामने आये थे, जिसके बाद पुलिस को बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी थी। अब DGP ने साफ कहा कि “पुरानी गलती नहीं दोहराई जायेगी, हर स्तर पर सतर्क रहें।”

DGP ने किया सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

DGP तदाशा मिश्रा ने हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, स्ट्रांग रूम से केंद्र तक प्रश्नपत्र का सुरक्षित परिवहन, हर जिले में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति एवं परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण करने पर जोर दिया। परीक्षा से पहले होटल, लॉज, धर्मशाला, हॉस्टल की जांच, साइबर कैफे और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खास नजर रखने को कहा, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पहले ही पकड़ी जा सके।

इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…

DGP तदाशा मिश्रा ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिये। संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। छात्रों के लिये खास इंतेजाम करने को कहा गया। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने में कोई परेशानी न हो। हाई लेवल मीटिंग में CID के ADG मनोज कौशिक, स्पेशल ब्रांच के IG प्रभात कुमार, IG प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल एवं अभियान के SP दीपक कुमार शर्मा मौजूद थे।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।