Kohramlive : फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के बीच एक खबर ऐसी आई है, जिसने हर दिल को मुस्कुरा दिया। प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है, उनके घर जल्द ही दूसरी बार नन्हीं किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ‘दुआ’ की प्यारी तस्वीर शेयर कर यह ऐलान किया।
Deepika Padukone को मिली शुभकामनाएं
खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है। हर तरफ बस बधाइयों की बरसात होने लगी है। Bhumi Pednekar ने दिल वाले इमोजी के साथ बधाई दी। Samantha Ruth Prabhu और Parineeti Chopra ने भी शुभकामनाएं भेजीं। सोशल मीडिया पर ‘दीपवीर’ ट्रेंड करने लगा। यहां याद दिला दें कि साल 2024 के 8 सितंबर को बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ का जन्म हुआ था। ‘दुआ’ यानी ‘प्रार्थना’—कपल ने उसे अपनी दुआओं का जवाब बताया था।
इसे भी पढ़ें : ….और PM मोदी झालमुड़ी खाने खुद पहुंच गये दुकान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Chatra : एक फिसलन और खत्म हो गई मां-बेटियों की जिंदगी…
इसे भी पढ़ें : UP : रसगुल्ला खाने पर मासूम को तंदूर में झोंका…
अब डेढ़ साल बाद फिर से खुशियों की दस्तक दी है। 2013 में Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela के सेट पर प्यार परवान चढ़ा। 6 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ परिवार पर फोकस कर रही हैं।






