spot_img

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों के साथ आ रहा है, जो इसे और भी खास बना देता है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस दिन(Akshaya Tritiya) मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है।

वहीं मीन राशि में त्रिग्रही योग और वृषभ में शुक्र के कारण मालव्य राजयोग भी प्रभावी रहेगा। यानी एक ही दिन में कई शक्तिशाली योग, जो कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। सबसे खास बात… इस दिन(Akshaya Tritiya) बिना मुहूर्त देखे हर शुभ काम किया जा सकता है, चाहे वो खरीदारी हो, नया बिजनेस हो या कोई मांगलिक कार्य।

Akshaya Tritiya पर इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 

मेष राशि
मेष वालों के लिए ये दिन खुशखबरी लेकर आयेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और कोई बड़ा काम बन सकता है। निवेश से फायदा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के रुके काम रफ्तार पकड़ेंगे। सफलता के दरवाजे खुलेंगे और विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। नया कारोबार शुरू करने का मन है तो यह दिन आपके पक्ष में है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन धन और सुविधा बढ़ाने वाला साबित होगा। नौकरी में लाभ, प्रमोशन के योग और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं। मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा से आय के नये स्रोत बनेंगे। नौकरी में सराहना और वेतन वृद्धि के भी संकेत हैं।

Disclaimer : यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य विश्वासों पर आधारित है। इसमें दिये गये राशिफल और उपाय केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं। किसी भी प्रकार के निवेश, खरीदारी, व्यवसाय या व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसकी सटीकता के लिए कोहरामलाइव डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : 60% हुआ DA, सरकारी मुलाजिमों की सैलरी बढ़ी…

इसे भी पढ़ें : Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।