spot_img

Ranchi : रांची में मशाल जुलूस और घेराव का ऐलान… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) की फिजाओं में इन दिनों दर्द भी है, गुस्सा भी और न्याय की एक बेचैन पुकार भी। RIMS की डेंटल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने शहर को झकझोर दिया है। अब इस मुद्दे पर भाजपा ने ऐलान किया है कि 19 अप्रैल की शाम 5.30 बजे रांची(Ranchi) में मशाल जुलूस निकाला जायेगा। यह जुलूस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जायेगा। वहीं, 20 अप्रैल की सुबह 11 बजे SSP कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इसमें भाजपा रांची महानगर, पूर्वी व पश्चिमी जिला के नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे।

Ranchi में जनाक्रोश उबाल पर 

भाजपा महिला मोर्चा समेत अन्य कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना को लेकर जनाक्रोश तेज है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह केवल अपराध नही, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। रांची((Ranchi) में मासूम बच्ची और छात्रा के साथ हुई घटनायें कानून व्यवस्था की भयावह तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का हौसला बुलंद है। सरकार तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी है। कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती है।

उन्होंने दावा किया कि गुजरे कुछ सालों में 10 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनायें हो चुकी है। अब नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। दोषियों के लिये स्पीडी ट्रायल और फांसी की मांग की गई। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसा सबक मिले कि कोई फिर ऐसी हिम्मत न करे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस सख्त, टारगेट में हैं ये लोग…

इसे भी पढ़ें : विजय जुलूस में सांसद वीडी राम हुये बेहोश…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।