Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आरा गेट डेयरी फार्म के पास मैदान में एक युवक का शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। आसपास के लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान 19 साल के अभिजीत तिवारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में जो तस्वीर सामने आई है, उसने मामला और भी गंभीर बना दिया है। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई है।
खबर मिलते ही ग्रामीण SP, टाटीसिल्वे और नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और हर एक सबूत को बारीकी से खंगाल रही है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही युवक के मोबाइल और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।
रांची के टाटीसिल्वे में इस हाल में मिला जवान लड़का #ranchi #tatisilve #jharkhand #police pic.twitter.com/csgv4e8Zeb
— KohramLive (@KohramLive) April 19, 2026
इसे भी पढ़ें : 60% हुआ DA, सरकारी मुलाजिमों की सैलरी बढ़ी…
इसे भी पढ़ें : Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें






