Ranchi : रांची में नये ग्रामीण एसपी(SP) के तौर पर गौरव गोस्वामी ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह पतरातु में SDPO थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में अपराध के पैटर्न का विश्लेषण कर हॉटस्पॉट चिन्हित किए जायेंगे और अपराध मुक्त बनाने की दिशा में काम होगा।
ग्रामीण SP ने संभाला पदभार
उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित करना जरूरी है और पूर्व एसपी Praveen Pushkar के काम को आगे बढ़ाया जायेगा। बता दें कि हाल ही में झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें Praveen Pushkar को Deoghar का SP बनाया गया है।






