Ranchi(Krishna Paswan) : छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information Technology Ranchi) को एक अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की है। रांची के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में इस एम्बुलेंस का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 11 मार्च को दोपहर 12 बजे किया गया। समारोह में एम्बुलेंस का रिबन काटकर औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से एम्बुलेंस की चाबी निदेशक को सौंपी गई। वाहन की पारंपरिक पूजा-अर्चना कर सेवा का शुभारंभ किया गया। समारोह में संस्थान और बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। IIIT रांची के निदेशक राजीव श्रीवास्तव, IDBI बैंक के जनरल मैनेजर शृषि गुप्ता, DGM (शाखा प्रमुख) अंग्शुमान हलदार, क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सहाय और सुधांशु कुमार, RM कुमार प्रभात, संस्थान के रजिस्ट्रार एम.एस. चंपिया, सह-डीन (छात्र कल्याण) डॉ. जितेन्द्र मिश्रा, मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. प्रियब्रत गारनायक, सहायक कुलसचिव रुपेश वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य और छात्र भी उपस्थित रहे। निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने इस पहल के लिये IDBI बैंक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिसर में समर्पित एम्बुलेंस की उपलब्धता से आपातकालीन स्थितियों में तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सकेगी और छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को नई मजबूती मिलेगी। IDBI बैंक के GM ऋषि गुप्ता ने कहा कि बैंक समाज कल्याण और शिक्षा संस्थानों के विकास के लिये लगातार पहल करता रहा है। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह एम्बुलेंस संस्थान को तेज और भरोसेमंद मेडिकल ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभायेगी। संस्थान के रजिस्ट्रार एम.एस. चंपिया ने कहा कि एम्बुलेंस के जुड़ने से IIIT रांची के स्वास्थ्य केंद्र की आपातकालीन तैयारियां और क्षमता दोनों मजबूत होंगी। इससे पूरे परिसर के समग्र कल्याण में सकारात्मक योगदान मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गौरव सुंदरम ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…
Date:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…
Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...
राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें
Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...







