spot_img

दरवाजे पर दस्तक देगी सरकार, रांची की हर गली, हर चौखट तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सर्द सुबहों में जब धूप हल्के सुनहरे रंग में धरती को सहलाती है, ठीक उसी वक्त एक और रौशनी शहर की चौखट-चौखट दस्तक देने को तैयार है, ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ का शुभारंभ आगामी 21 नवम्बर से होगा। यह महाअभियान 15 दिसम्बर तक चलेगा। रांची के 305 पंचायतों और 53 वार्डों में सरकार खुद लोगों तक पहुंचने का वादा लेकर उतर रही है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री इन शिविरों को केवल कागजी औपचारिकता नहीं रहने देना चाहते। उनकी नजर में हर शिकायत एक कहानी है, हर आवेदन एक उम्मीद और हर नागरिक, उस कहानी का नायक। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिये कि “समस्याओं का त्वरित निपटारा करो, लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ दो और दिल से सेवा करो, क्योंकि जनता ही सबसे बड़ा न्यायालय है।

BDO, CO और पंचायत प्रतिनिधियों को यह आदेश है कि गांव–गांव जाकर लोगों को बताया जाये कौन सी योजनायें हैं,
कैसे आवेदन करना है और किस दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। DC भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि “हर योग्य लाभुक को लाभ मिले, यही हमारी प्राथमिकता है।” DC मंजूनाथ भजन्त्री ने आम और खास से अपील की है कि अपने नजदीकी शिविर में जरूर जायें, आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज साथ ले जायें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ उठायें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को चेताया कि “हर दिन अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें, लोगों का भरोसा सबसे पहले।”

21 नवंबर 2025 को यहां लगेगा आपका शिविर

अनगड़ा—चतरा पंचायत
बेड़ो—खुखरा पंचायत
बुढ़मू—छापर पंचायत
चान्हो—पण्डरी पंचायत
ईटकी—गड़गांव पंचायत
कांके—उरुगुटू एवं उपरकोनकी
लापुंग—हुल्सु
माण्डर—बंझीला
नगड़ी—नारो
नामकुम—हरदाग
ओरमांझी—जयडीहा
राहे—राहे
रातू—तारुप
सिल्ली—हलमाद
सोनाहातू—बारेन्दा
तमाड़—अमलेशा
वार्ड-1: सीएमपीडीआई स्कूल के सामने
वार्ड-2: एदलहातू जोगो पहाड़

22 नवंबर 2025 को यहां लगेगा 

अनगड़ा—बोंगईबेड़ा
बेड़ो—डोरण्डा
बुढ़मू—मुरुपीरी
चान्हो—बलसोकरा
कांके—काटमकुली
कांके—मालसृंग
नगड़ी—देवरी
नामकुम—सोदाग
ओरमांझी—बारीडीह
रातू—बानापीड़ी
सिल्ली—हाकेदाग
तमाड़—आराहंगा, रड़गांव
वार्ड-3: मोरहाबादी MTS
वार्ड-4: मंडाटांड़, मोरहाबादी

अबुआ साथी हेल्पलाइन: 9430328080
(जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सऐप नंबर)

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।