Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के BSKD पब्लिक स्कूल का प्रांगण में ढोल-नगाड़ों की थिरकन थी, बच्चों के चेहरों पर उत्साह की चमक और परिसर के हर कोने में संस्कृति, परंपरा और गर्व की अनुगूंज गूंजी। झारखंड स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन यादगार रहा। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद गढ़वा के SP अमन कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया, पुष्प अर्पित किये और उसी क्षण वातावरण में महान नायक की प्रेरणा जैसे जीवंत हो उठी। उन्होंने कहा, जनजातीय वीरों की गाथायें सिर्फ इतिहास की पंक्तियां नहीं, बल्कि जीवन जीने की असली सीख हैं। अगर मंजिल पानी है, तो सपनों को बड़ा रखो और संसाधनों की कमी को अपने मार्ग की रुकावट नहीं, प्रेरणा बनाओ।” विद्यालय के निदेशक संजय सोनी, अध्यक्ष शोभा सोनी, प्राचार्य रीना कुमारी और शिक्षकगणों की उपस्थिति ने समारोह में और भी गरिमा जोड़ दी। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। दस दिनों तक चले जनजातीय गौरव उत्सव क्विज प्रतियोगिता, जनजातीय व्यंजन, गीत-संगीत, नृत्य, पेंटिंग और बिरसा मुंडा से जुड़े कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
”जनजातीय वीरों की गाथायें केवल इतिहास की पंक्तियां नहीं…”
Date:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…
Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।
JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…
झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड
UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…
लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP
Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…
Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख
MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें
MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।





