spot_img

वि.वि गेट के बाहर प्रेमिका को मा’री गो’ली और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट के बाहर अचानक एक दिल दहला देने वाली चीख गूंजी और उसके बाद सुनाई दीं गोलियों की गूंजती आवाजें, जिन्होंने पूरे इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। दिन के उजाले में सड़क पर बिखरा था खून, और जमीन पर पड़ी थी एक अधूरी मोहब्बत की कहानी, जो मौत के साथ अपने भयानक अंत तक पहुंच गई। MBA की छात्रा कृतिका अपनी जिंदगी की शुरुआत करना चाहती थी, लेकिन उसी वक्त उसका पूर्व प्रेमी मनीष उसकी जिंदगी का अंत लिख गया। पिस्टल से चली गोली ने कृतिका को गिरा दिया और अगले ही पल मनीष ने भी खुद के सीने में ट्रिगर दबा दिया। मनीष वहीं ढेर हो गया। दोनों की कहानी ललितपुर की गलियों में शुरू हुई थी। एक ही मोहल्ला, एक ही स्कूल, साथ पढ़ाई, फिर धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ी। पर वक्त और हालात ने करवट बदली। परिवार के दबाव में मनीष ने शादी कर ली और कृतिका ने खुद को दूर कर लिया, लेकिन यह दूरी ही मनीष के दिल का तूफान बन गई। वो बार-बार लौटता, मिलने की कोशिश करता, मगर हर बार दरवाजे बंद पाता। आखिर तीन महीने पहले उसने पत्नी को तलाक दिया, पर इस बार मोहब्बत नहीं, हथियार लेकर लौटा। बीते रविवार को कृतिका मिलने के लिए राजी हुई। मनीष मुस्कुराया, जैसे सब कुछ सामान्य हो। उसने कहा,“अपना सामान वापस ले लो…” और अगले ही पल, हवा में गूंज उठी गोलियों की आवाज। कृतिका जमीन पर गिर गई, मनीष ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि यह घटना कोई आवेग नहीं था, बल्कि सोची-समझी प्लानिंग थी। मनीष के बैग से हथियार और गोलियां मिली। सोशल मीडिया पर कृतिका के रील्स देखने वाले हजारों फॉलोवर शायद नहीं जानते थे कि उनकी ‘ब्लॉगर कृतिका’ की मुस्कान अब कभी नहीं लौटेगी। प्यार ने जोड़ने की कोशिश की, समाज ने तोड़ दिया और जब जोड़ने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं, तो मनीष ने मोहब्बत को मौत में बदल दिया।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।