Garhwa(Nityanand Dubey) : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा कि भाषा के नाम पर झामुमो जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो द्वारा बार-बार सरकार में रहकर अपने ही विभागों को मांग पत्र भेजना ‘नाटकबाजी’ है, जो जनता को अब समझ आने लगा है। गढ़वा और पलामू के युवाओं को बार-बार स्थानीय भाषाओं के नाम पर नौकरी और अवसरों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार ने न तो अब तक पलामू क्षेत्र की भाषाओं को प्राथमिकता दी और न ही वहां के युवाओं के भविष्य की चिंता की। “जिस भाषा को लोग जानते तक नहीं, उसे थोपना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।” उन्होंने याद दिलाया कि झामुमो ने अपने पिछले कार्यकाल में भी ऐसा ही विवाद खड़ा किया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के सशक्त विरोध के चलते उन्हें फैसला वापस लेना पड़ा था।
सड़क से सदन तक होगा आंदोलन
रितेश चौबे ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गढ़वा और पलामू के युवाओं को न्याय नहीं दिया और स्थानीय भाषाओं को महत्व नहीं दिया, तो भाजपा कार्यकर्ता “सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे।” इस मौके पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, संजय जायसवाल सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






