Ranchi(Kuldeep Tiwari/Amitabh): राजधानी रांची से सटे ओरमांझी अंचल के आनंदी गांव में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी सेवक साहू, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह आनंदी मौजा खाता संख्या 2, प्लॉट संख्या 2314, रकबा 1 एकड़ 15 डिसमिल जमीन के फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेचे जाने के मामले में पकड़ा गया है। इस संबंध में आनंदी गांव के रहने वाले तुलसी साहू ने ओरमांझी थाने में पिछले महीने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उक्त जमीन उनके पूर्वजों की खतियानी जमीन है, जिसे सेवक साहू और अन्य भूमाफियाओं ने फर्जी वंशावली बनाकर बेच दिया। इतना ही नहीं, वंशावली में गांव के मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर भी किया गया था। इसी शिकायत पर ओरमांझी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस बीच, जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति से जब पूछा गया तो उसने कहा, “हमसे रजिस्ट्री तो करवा दी गई, लेकिन अभी तक पैसा नहीं दिया गया।”
फर्जी वंशावली पर बेच रहा था जमीन, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो #Ranchi #Jharkhand #Ormanjhi #Landdispute #Fake #Documents #Police #Arrest #Latest #JharkhandNews #Jharkhandupdates pic.twitter.com/hJu18u1fF2
— KohramLive (@KohramLive) June 12, 2025
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…






