नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर Aamir Khan की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस वक्त सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई थी कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ में बॉलीवुड के किंग ख़ान यानी Shahrukh Khan भी नज़र आ सकते हैं। उनका सिर्फ गेस्ट अपियरेंस होगा। खबर तो ये तक थी कि शाहरुख खान गेस्ट अपियरेंस का वाला भाग ख़ुद आमिर ख़ान डायरेक्ट करेंगे, लेकिन अब इस खबर से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे ये सारी बातें पलट गई है।
Aamir फिल्म में कोई भी डायरेक्शन नहीं करेंगे
स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो ये खबर पूरी तरह फेक है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। न तो Shahrukh Khan ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखेंगे और न ही Aamir फिल्म में कोई भी डायरेक्शन करेंगे। Aamir के प्रवक्ता ने वेबसाइट से बातचीत में कहा, ‘ऐसा करना निर्देशक अद्वैत चंदन की बेइज्जती होगी, जो एक सक्षम डायरेक्टर हैं।
इसे भी पढ़ें : Ibrahim Ali Khan बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, सोशल मीडिया पर हैं…
अंग्रेजी फ़िल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफ़िशियल रीमेक
आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा अंग्रेजी फ़िल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफ़िशियल रीमेक है। इस फिल्म में Aamir Khan के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर लीड रोल में नज़र आएंगी। प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद करीना ने हाल ही में फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें : Richa Chadha ने इंटरनेट पर शेयर की Ali Fazal के साथ तस्वीर






