5000 फीट ऊपर हवा में 82 लोगों का घुटने लगा दम… देखें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : स्पाइस जेट के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई। शनिवार की भोर में स्पाइसजेट की विमान (SG-2962) ने दिल्ली से जबलपुर जाने के लिए उड़ान भरी। विमान लगभग 5000 फीट की ऊंचाई पर हवा में उड़ रहा था। तभी केबिन क्रू मेंबर ने देखा कि विमान के अंदर धुआं निकल रहा है। पूरा निमान धुआं से भर गया। अचानक लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। पैसेंजर्स का दम घुटने लगा। मानों सभी की जान अचक गई थी। प्लेन के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। विमान में धुआं भरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फ्लाइट को बिना देर किये वापस दिल्ली की ओर ले जाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे।

वायरल हुआ वीडियो

एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह अचानक इस घटना का सामना करना पड़ा। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों का सांस अटक गई।

यहां याद दिला दें कि पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट के विमानों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहा है। 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे। वहीं 19 जून को ही दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई। इसके बाद विमान की आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें : तालाब में नहाने को लेकर बवाल… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...