spot_img

बोकारो में 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोमवार को हुई एक भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त कार्रवाई में 8 नक्सली मारे गये, जानकारी के मुताबिक इनमें कुख्यात कमांडर और 1 करोड़ का इनामी माओवादी विवेक और 25 लाख के इनामी नक्सली अरविंद यादव के मारे जाने की भी खबर है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को लुगू पहाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही जवानों ने इलाके में दस्तक दी, नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस और सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और घंटों चली इस मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की गहन तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का मानना है कि यह नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

इनामी नक्सलियों की पहचान जारी

पुलिस ने मारे गए नक्सलियों में से तीन की पहचान की पुष्टि की है। बाकी शवों की पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि मारे गए अन्य नक्सली भी संगठित दस्ते के सक्रिय सदस्य थे और उन पर भी इनाम घोषित हो सकता है।

बोकारो में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

यह मुठभेड़ झारखंड में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। खासकर इसलिए क्योंकि इसमें विवेक जैसे शीर्ष नक्सली कमांडर को ढेर किया गया है, जो लंबे समय से झारखंड-बिहार में सक्रिय था और कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।