GMCH में 26 मरीजों को निगल गया कोरोना, सीएम ने कही ये बात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GOA : कोरोना महामारी देश में भयावह हो गई है। देश में कोरोना से मौत के आकड़े बढ़ते ही जा रहें है। गोवा सरकार की ओर से संचालित गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) में मंगलवार की सुबह 26 कोराना मरीजों की मौत हो गई। गोवा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्‍वजीत राणे नेयह जानकारी देते दी। उन्‍होंने कहा कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच हाईकोर्ट से कराई जानी चाहिए। राणे के अनुसार, इन मरीजों की मौत देर रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच हुई  है, लेकिन मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं है।

Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला

ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं

GMCH का दौरा करने वाले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था,’मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और जीएमसीएच में कोविड- 19 वार्ड तक इसकी आपूर्ति के बीच अंतर से रोगियों को कुछ समस्याएं हुई हैं। ‘ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। दूसरी ओर, राणे ने पत्रकारों से बात करते हुए सोमवार को GMCH में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी की बात स्वीकार की। मुख्यमंत्री के GMCH दौरे के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘ हाईकोर्ट को मौत के उचित कारणों का पता लगाने के लिए जांच करनी चाहिए। HC को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और जीएमसीएच में ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में white paper (श्‍वेतपत्र) तैयार करना चाहिए, जिससे चीजें दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।’




राणे ने कहा कि सोमवार को यहां मेडिकल ऑक्सीजन के 1200 बड़े सिलेंडर की जरूरत थी, लेकिन केवल 400 की ही आपूर्ति की गई।

Read More : रांची पैथोलॉजी सेंटर के डॉक्टर्स क्लिनिक में 17 मई से शुरू होगा जनरल OPD

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...