spot_img
spot_img

22 साल के लड़के ने Selfie बेचकर की करोड़ों की कमाई!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: 22 साल के लड़के ने सेल्‍फी(Selfie) बेचकर की करोड़ों की कमाई।  ‘डेली स्‍टार’ ने इंडोनिशया के रहने वाले इस लड़के की सक्‍सेस स्‍टोरी प्रकाशित की है।  इस 22 साल के लड़के की पहचान सुल्‍तान गुस्‍ताफ अल गोजाली (Sultan Gustaf Al Ghozali) के तौर पर हुई है।  वह कंप्‍यूटर साइंस का छात्र है।  सुल्‍तान ने अपनी 18 साल की उम्र की 1000 सेल्‍फी लीं।  उन्‍होंने इन सेल्‍फी का एक वीडियो प्रोजेक्‍ट ‘गोजाली एव्रीडे’ के नाम से बनाया।  शुरुआत में उन्‍होंने इस वीडियो प्रोजेक्‍ट को यह सोचकर बनाया कि ये लोगों को फनी लगेगा।  लेकिन उनके ये प्रोजेक्‍ट और पिक्‍चर्स एनएफटी (NFT: Non-Fungible Token) ने खरीद लीं । लड़के ने सेल्‍फी(Selfie) बेचकर £733,500 (7 करोड़ रुपए से ज्‍यादा ) कमाएं हैं

NFT डिजिटल आइटम है, जो ब्‍लॉकचेन टेक्‍नोलॉजी (Blockchain Technology) का उपयोग कर खरीदी और बेची जाती है।  जानकारी के मुताबिक, क्रिप्‍टोकरंसी (cryptocurrencies) और एनएफटी स्‍पेशलाइज्‍ड प्‍लेटफॉर्म पर खरीदी और बेची जाती है।

NFT कॉलेक्‍टर्स ने गोजाली की ये तस्‍वीरें खरीद लीं।  गोजाली ने अपनी सेल्‍फीं क्रिप्‍टोकरंसी के लिए एनएफटी की नीलामी साइट OpenSea पर बेचीं थी।  गोजाली कहते हैं, ‘ मैंने कभी नहीं सोचा था कि काई मेरी सेल्‍फी खरीदेगा।  इसकी कीमत तब महज 3 डॉलर रखी थी’।  लेकिन जब एक सेलिब्रिटी शेफ ने जब इनको खरीदा और उसका प्रमोशन सोशल मीडिया पर किया, तो 400 से ज्‍यादा लोगों ने इन पिक्‍चर्स को खरीद लिया।  गोजाली अब तक इतने करोड़ रुपए कमा चुके हैं।  लेकिन उन्‍होंने इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं दी है।  गोजाली के ट्विटर पर महज 40 हजार फॉलोअर हैं, लेकिन जब भी नीलामी होने वाली होती है तब वह इसके अपडेट लगातार शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में इस 22 साल के स्‍टूडेंट ने इनकम टैक्‍स भी भरा है।

क्‍या है NFT?

Non-fungible token (NFT) सबसे पहले 2014 में लोगों की नजर में आया था।  NFT एक अलग तरह का अपरिवर्तनीय डाटा है।  जो असल दुनिया में भी दिखता है।  इसमें लोग क्रिप्‍टोकरंसी का उपयोग कर ओरिजनल कॉपी डिजिटल आर्ट की खरीद बिक्री करते हैं।  हरेक डिजिटल आर्ट का एक यूनिक कोड होता है।

इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,