spot_img
spot_img

16 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

कर्मचारी आज करेंगे झारखंड विधानसभा का घेराव

झारखंड के वित्तरहित शिक्षक, शिक्षकेतरकर्मी और प्रखंड साधन सेवी संकुल साधन सेवी 16 मार्च मंगलवार को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे. मुख्य रूप से वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त करने, संस्थानों को घाटा अनुदान देने, बिहार से स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालयों का 2020-21 में पूरी तरह अनुदान देने, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने आदि को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन का निर्णय लिया है.

रांची के पंचायत और सचिवालय भवनों में कोविड 19 टीकाकरण की मुहिम

रांची जिले में प्रखण्डवार और पंचायतवार कोविड-19 वैक्सीनेशन की सोमवार से शुरुआत हो गई है. 16 मार्च यानी मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेतलसूद सिरका पंचायत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोन्हा गुड़ीडीह पंचायत, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, नवागढ़ पंचायत, खादी ग्रामोद्योग बरवादाग पंचायत समेत 13 प्रखंडों की पंचायतों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा.

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन, हंगामे के आसार

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है. मंगलवार को सत्र का 11वां दिन है. विधानसभा में विपक्ष सरकार के रवैये से नाराज है. इसको लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. इससे सदन में हंगामे की आशंका बनी हुई है.

सरकारी बैंक आज भी रहेंगे बंद

निजीकरण के विरोध में देशभर में सरकारी बैंक मंगलवार को भी बंद रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर इन बैंकों के कर्मचारी 15 मार्च से ही हड़ताल पर हैं. हालांकि प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं. इससे लोगों की असुविधा कम होने की आशंका है.

राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती के लिए आज रवाना होंगी खिलाड़ी

झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोडरमा जिला कुश्ती संघ के दो खिलाड़‍ियों का चयन हुआ है. दोनों खिलाड़ी अनमोल कुमारी और निभा रानी गांधी स्कूल रोड स्थित कोडरमा जिला कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करती हैं. चयनित खिलाड़ी 16 मार्च को रांची से वेल्लारी के लिए रवाना होंगी.

JPSC Exam के लिए शुल्क भुगतान का आखिरी दिन

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि सोमवार को खत्म हो गई. परीक्षा शुल्क के भुगतान का मंगलवार16 मार्च को आखिरी दिन है. अंतिम समय में अधिक अभ्यर्थियों के एक-साथ फार्म भरने से आयोग का सर्वर स्लो होने से दिक्कत से बचने के लिए समय से भुगतान में ही भलाई है.

टीआरपी मामले में अरनब गोस्वामी को आज तक अंतरिम राहत

टीआरपी मामले में पत्रकार अरनब गोस्वामी को मंगलवार अंतरिम राहत का आखिरी दिन है. मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि टीआरपी मामले में पत्रकार अरनब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी चैनलों का संचालन करने वाली एआरजी आउटलायर मीडिया के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ 16 मार्च तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी- 20 मैच आज

इंडिया-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 क्रिकेट सीरीज का तीसरा मुकाबल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. 5 मैचों की इस सीरीज में अभी दोनों टीम बराबरी पर हैं, दोनों ने ही एक-एक मैच जीते हैं. फिलहाल तीसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

पूर्व विधायक संजीव सिंह की धनबाद जेल शिफ्टिंग पर सुनवाई

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दुमका सेंट्रल जेल से धनबाद जेल शिफ्ट करने संबंधी आदेश पर मंगलवार को न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है. संजीव सिंह की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने इस मामले में जेल प्रबंधन के खिलाफ अवमानना की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी. कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए 16 मार्च की तिथि मुकर्रर की थी. सेशन कोर्ट ने इससे पहले संजीव सिंह को तत्काल दुमका जेल से धनबाद जेल लाने का आदेश दिया था, लेकिन आदेश के बावजूद अभी तक संजीव सिंह की जेल शिफ्टिंग नहीं की गई.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...