spot_img
spot_img
spot_img

“तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो तो हम कश्मीर छोड़ देंगे”, जानें क्यों कारगिल युद्ध में गूंजने लगा था “धक-धक” गर्ल का नाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 90 के दशक से ही करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं।

माधुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘अबोध’ से की थी।माधुरी दीक्षित न केवल भारतीय फैंस के बीच पॉपुलर रहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी एक मुस्कान पर लाखों कुर्बान होने को तैयार रहते थे। माधुरी की फिल्मों के पोस्टर पाकिस्तानी लड़के अपने घरों में सजाते थे।

ये किस्सा कारगिर युद्ध के दौरान का बताया जाता है। TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो। माधुरी के लिए जो दीवानगी थी वैसी दीवानगी अब तक किसी हीरोइन के लिए नहीं देखी गई।

शादी से पहले क्यों साइन करना पड़ा था ‘नो प्रेग्नेंसी क्लॉज’?

TOI के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज साइन करना पड़ा था। जी हां, माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी।

दरअसल, संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो? संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर साथ वक्त बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए थे।

सुभाष घई को लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी। यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज साइन करवाया। इसके मुताबिक, इस फिल्म के शूट के दौरान अगर माधुरी प्रेग्नेंट होती हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे। इसके बाद शायद किसी ने ऐसा नहीं किया।


54 की उम्र में भी 30 की दिखती हैं ,जाने क्या है उनकी खूबसूरती का राज

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और परफेक्ट फिगर का राज है डांस। खुद को मेंटेन रखने के लिए वो रोजाना डांस करती हैं। माधुरी कहती हैं कि वो हमेशा ही अपनी सेहत को लेकर सजग हैं। खानपान और एक्सरसाइज को लेकर मैं कभी कोई समझौता नहीं करती हूं। शरीर को फिट रखना है तो इसके लिए जरूरी है नियमित मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज।

माधुरी खानपान का बहुत ध्यान रखती हैं। वो हर्बल चाय पीती हैं और नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करती हैं। नारियल पानी शरीर की सभी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। ये शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है क्योंकि इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और सोडियम भी होता है। माधुरी दिनभर में कई बार खाने पर भरोसा करती हैं। उनका कहना है कि एक बार खाने की बजाय पांच से छह बार हल्का खाना चाहिए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...