spot_img
spot_img

रांची के इन 2 अपार्टमेंट में चल रहा था गलत काम, धरा गये 11… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में किराये के फ्लैट से कथित तौर पर साइबर ठगी का धंधा चल रहा था। पिस्का मोड़ के पास दो अपार्टमेंट में छापेमारी कर रांची पुलिस ने गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से करीब 7.98 लाख रुपये नकद, 36 मोबाइल फोन, लैपटॉप और बैंकिंग से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किये हैं। पुलिस के मुताबिक, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पराशर अपार्टमेंट और पंडरा ओपी क्षेत्र के जतरा मैदान के पास स्थित मालती अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट लेकर साइबर ठगी की गतिविधियां संचालित किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद SSP के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। कोतवाली ASP निखिल राय के नेतृत्व में दो टीमों ने छापेमारी की।

36 मोबाइल, 32 ATM कार्ड और 25 नोटबुक जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 7,98,100 रुपये नकद, अलग-अलग कंपनियों के 36 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक और एक चेकबुक बरामद की। इसके अलावा 12 सिम कार्ड, पांच आधार कार्ड, आठ पैन कार्ड, तीन ड्राइविंग लाइसेंस, एक NPS PRAN कार्ड, एक माइक्रो एसडी कार्ड और नाम, मोबाइल नंबर तथा कथित हिसाब-किताब दर्ज 25 नोटबुक भी मिली हैं। एयरटेल पेमेंट बैंक के दो स्मार्ट स्पीकर/रिसीवर उपकरण और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पलामू और गढ़वा के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में रितिक कुमार सिंह, अजीत कुमार मेहता उर्फ अजित कुमार कुशवाहा, सूरज कुमार सिंह, अमनदीप कुमार, सूरजदेव कुमार, अमित रजन, अविनाश कुमार, राजकमल वर्मा, रंजीत कुमार और सत्यम कुमार वर्मा शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी पलामू के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। सूरजदेव कुमार का पता गढ़वा जिले में बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 252/26, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(बी), 66(सी) तथा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरोह की कथित गतिविधियों और बरामद सामान की जांच की जा रही है।

निखिल राय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

छापेमारी दल का नेतृत्व कोतवाली ASP निखिल राय ने किया। टीम में सुखदेवनगर थानेदार सुनील कुशवाहा, कोतवाली थानेदार सनोज कुमार चौधरी, पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार समेत सुखदेवनगर, कोतवाली और पंडरा ओपी के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र महिला-पुरुष जवान शामिल थे। रांची पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। किसी भी अनजान कॉल पर नौकरी या लोन का लालच मिलने पर OTP, ATM की जानकारी, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...