WhatsApp हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन एक लिमिट के बाद यही WhatsApp आपकी जिंदगी और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा भी बन जाता है। आपको इस चैटिंग ऐप से जोड़ने के सभी तरीके मौजूद हैं। इससे कुछ समय का ब्रेक लेने के लिए कोई टूल मौजूद नहीं है। अब इसी समस्या पर ध्यान देते हुए WhatsApp एक नया फीचर लेकर आया है । बताते आपको इसके बारे में…
WhatsApp में आ रहा Log Out फीचर

टेक साइट WaBetaInfo की नई रिपोर्ट के मुताबिक अब आपको WhatsApp में Log Out का फीचर मिलने वाला है । इस नए फीचर के लिए पिछले कई समय से मांग हो रही थी ।
WhatsApp में नहीं है ये फीचर

दरअसल WhatsApp आपके साथ चौबीस घंटे एक्टिव रहता है। सुबह से शाम तक आपको दोस्तों-रिश्तेदारों और बिजनेस मार्केटिंग के मैसेज आते ही रहते हैं। इसके बावजूद आप इस ऐप से ब्रेक नहीं ले सकते थे । अभी यूजर्स को सिर्फ ऐप Delete Account करने का ही ऑप्शन है।
Delete का ऑप्शन बदल जाएगा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब WhatsApp से Delete Account का ऑप्शन गायब कर दिया जाएगा ।
Beta वर्जन हो चुका है लॉन्च

रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp के बीटा वर्जन में नया Log Out का ऑप्शन आ चुका है । कुछ खास लोगों को ये फीचर अपने WhatsApp में दिखने लगा है। बताया जा रहा है कि नया Log Out फीचर WhatsApp Messenger और Business वर्जन में आएगा । इसे iOS और Android दोनों में अपडेट किया जाएगा ।
इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें
इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…
इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…






