न्यू दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण भारत में पिछले कई महीनों से बंद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी 5 फरवरी को होने जा रही है। कोविड-19 महामारी के दौर में भारत में खेले जाने वाली यह पहली सीरीज होगी। इंग्लैंड टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट, पांच टी-20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है।
इस बीच भारत में अब महिला क्रिकेट की भी जल्द वापसी होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम अगले महीने सीमित ओवर सीरीज के लिए भारत का दौरा कर सकती है। जल्द ही बीसीसीआई इस दौरे की पुष्टि कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : वित्त मंत्री ने पेश किया Budget 2021, जानिए खास बातें…
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर करता था शक, रोज होते थे झगड़े, आखिरकार…









