DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में Supreme Court के गेट नंबर डी के सामने सोमवार को एक महिला और पुरुष ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर हालत में दोनों को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Read more:… और इस वजह से मारी गई शबिया
पुलिस ने कहा, कारण स्पष्ट नहीं
दिल्ली पुलिस की ओर से बतताया गया कि उनके इस कदम के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया, पुरुष और महिला ने आग लगाने से पहले खुद पर मिट्टी का तेल डाला था। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) दीपक यादव ने कहा कि मौके पर तैनात पुलिस टीम ने महिला और पुरुष को बचाने के लिए उन पर कंबल डाले थे। उन्हें शीघ्र इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। मामले में जांच की जा रही है।
Delhi | A woman, man allegedly set themselves on fire in front of Supreme Court gate number D. Area has been cordoned off. Injured persons have been taken to the Ram Manohar Lohia hospital. pic.twitter.com/sSYIuZA4EC
— ANI (@ANI) August 16, 2021
Read more:रांची की महिलाओं ने बनाया Solar lamp,अब बिकेगा Amazon पर
अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर युवक का किया मर्डर
उधर, दिल्ली के अंबेडकर नगर में रविवार को दक्षिणपुरी निवासी 27 साल के युवक का अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर मर्डर कर दिया। मृतक की पहचना गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गौरव शाम को अपने दोस्त अंकित के घर गया था। वहां अज्ञात लोगों से उसका झगड़ा हो गया था। गौरव को बाद में अंबेडकर नगर के ब्लॉक-3 में एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






