डायन-बिसाही के शक में महिला की ह’त्या…

Date:

spot_img

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के कराईकेला थाना क्षेत्र के कोलजोमरो गांव में एक 46 साल की महिला की डायन-बिसाही के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। खबर है कि शुक्रवार की रात महिला अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान चार लोगों के घर में घुसने और लाठी-डंडों से उन पर हमला करने की बात सामने आई है। हमले में महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। शनिवार सुबह परिजनों ने घर में महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डायन-बिसाही के आरोप से जुड़ी इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाली हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कराईकेला पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में कथित रूप से शामिल दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें :

कैसा रहेगा आपका सप्ताह, पढ़ें उपाय….

Kohramlive : अक्टूबर का आखिरी सप्ताह और नवंबर की...

एशियन पैरा गेम्स का समापन: 114 मेडल झटक भारत ने रचा इतिहास…

Kohramlive : जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

RIMS में ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची के न्यूरोसर्जरी...

तीन दशक पुराने म’र्डर केस में उम्रकैद की सजा पाये कैदी बरी…

Hazaribagh : करीब तीन दशक तक चले एक पुराने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: