CHATRA : ठनका की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला जब ठनका की चपेट में आई उस वक्त महिला घर पर थी। इधर, गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर लोग हजारीबाग सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बैजनाथ भुइयां की पत्नी मुनिया देवी (47) के रूप में की गई। यह घटना टंडवा थाना क्षेत्र के सराढु पंचायत अंतर्गत सिदालु की है।
शाम को मुनिया देवी अपने पति के साथ घर में थी। इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान घर पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे मुनिया देवी ठनका की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जबकि बैजनाथ भुइयां घर के अंदर ही दूसरी जगह रहने से वह बाल-बाल बचा।
इसे भी पढ़ें : 100 नंबर डायल कर खुद को बचा ली सोनम, देखें EXCLUSIVE वीडियो
इसे भी पढ़ें : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)









