शादी से 3 दिन पहले मां बनी महिला, जानिये फिर क्‍या हुआ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New delhi: एक महिला ने अपनी शादी से महज तीन दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया। TLC के यूट्यूब पेज पर अपना दुख जाहिर करते हुए महिला ने बताया कि इस प्रेग्नेंसी को लेकर वह बिल्कुल अंजान थी। 40 साल की लीज़ा मां जरूर बनना चाहती थी, लेकिन उसे ये गलतफहमी हो गई थी कि इस उम्र में उसका मां बनना मुश्किल है।

लीजा ने अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन बिगड़ते हुए देखा। लीजा ने बताया कि उसे प्रेग्नेंसी का एक भी सामान्य लक्षण नहीं दिख रहा था। उसका ना तो जी मिचलाता था और नाहीं स्तन में दर्द महसूस हुआ।  लीजा ने बताया कि प्रेग्नेंसी की वजह से उसका वजन जरूर बढ़ रहा था।

लीज़ा ने जब देखा कि उसे दो बार पीरियड्स नहीं हुए हैं, तो उसने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, जिसमें रिजल्ट नेगेटिव आया। लीजा ने इसे पेरी-मेनोपॉज का लक्षण समझकर इग्नोर कर दिया।  इस घटना के चार महीने बाद जब लीजा को पीरियड नहीं हुए तो उसने फिर से एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किया।  इस टेस्ट ने लीजा की चिंता बढ़ा दी, क्योंकि उसके सामने रिजल्ट एक बार फिर नेगेटिव ही था।

लीजा और जेसन की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी।  दोनों की शादी को सिर्फ तीन दिन ही बाकी थे कि अचानक लीजा अपने ही खून में लथपथ हो गई।  लीजा ने कहा, ‘मुझे अचानक से अपने पैरों के बीच में गर्माहट सी महसूस हुई।  वास्तव में यह मेरा खून था। ‘

लीजा तुरंत बाथरूम की तरफ दौड़ी और उसकी नजर जैसे ही पैरों पर पड़ी तो उसके होश गुम हो गए।  लीजा जिस खून को देखकर इतना घबरा गई थी, वो बिल्कुल नॉर्मल नहीं था।  जेसन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया।  उसे लगा कि लीजा का मिसकैरेज (गर्भपात) हो गया है।

लीजा से यह जोर देकर कहा गया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं है, लेकिन डॉक्टर जैसे ही हार्टबीट चेक करने के लिए आगे बढ़े तो वो हैरान रह गए।  उन्हें एक आवाज सुनाई दी।  लीजा की अच्छे से जांच करने के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि उसके गर्भ में करीब 28 से 30 सप्ताह का भ्रूण पल रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी