Ranchi : नये साल की गर्मजोशी और सियासी सौहार्द का सुंदर नजारा आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में देखने को मिला। यहां मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हफीजूल हसन और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष–2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी पूरे अपनत्व के साथ सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं और कहा कि नया साल झारखंड के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और विकास लेकर आये। मुलाकात के दौरान माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा। नववर्ष के मौके पर हुई यह भेंट सकारात्मक राजनीति, समन्वय और सहयोग का संदेश भी देती दिखी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास और जनहित को सर्वोपरि रखने की बात दोहराई।
इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष–2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी पूरे आत्मीय भाव के साथ दोनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों में सफलता और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
इसे भी पढ़ें : सनसनीखेज म’र्डर केस का पर्दाफाश, क्या बोली रांची पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रील की सनक में जीजा-साले की भयानक मौ’त, रूह कंपा गई…
इसे भी पढ़ें : CM बोले, सुशासन की असली पहचान सेवा भावना…
इसे भी पढ़ें : इस डैम किनारे CM ने ली चाय की चुस्की, क्या बोले… जानें




