इंदौर : हमारे समाज में पति और पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र और अटूट माना जाता है। मगर एक घटना ने इस अटूट और पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है। एक कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जब भी प्रेमी उससे मिलता था तो वह प्रेमी से एक ही बात कहती थी कि रास्ते के इस कांटे को कब हटाओगे? और एक दिन प्रेमी ने मौका देखकर प्रेमिका के पति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक का नाम जीवन है। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक और मृतक का मोबाइल मिला है। आरोपी नितिन बाणगंगा में एक गत्ते की फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना इंदौर की है।
इसे भी पढ़ें :पुलिस ने चलाया Special अभियान, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी धराए
इसे भी पढ़ें :सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी











