गढ़वा : पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पहली पत्नी को जैसी इसकी जानकारी मिली, उसने शादी रोकने की पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को थाना ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
मामला गढ़वा की है। बुल्लू यादव पहली पत्नी से बिना तलाक लिए गढ़वा थाना क्षेत्र के बानुटीकर गांव की इंद्रजीत यादव की पुत्री रूमा कुमारी के साथ शादी करने के लिए लगमा ब्रह्म स्थान मंदिर पहुंचा था। जहां से पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले गई। शीला देवी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।













