kohramlive desk : एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में बयान दिया। कहा कि ना तो हापुड़ में ओवैसी का कोई कार्यक्रम था, ना ही प्रशासन को उनके उस रूट से जाने की जानकारी दी गई थी। आखिर में अमित शाह ने कहा कि वह ओवैसी से विनती करते हैं कि वह सरकार की तरफ से दी जा रही सुरक्षा ले लें। 3 फरवरी 2022 को ओवैसी 5.30 पर सांसद जनसंपर्क से वापस लौट रहे थे। तब 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई। इस घटना को तीन गवाहों ने देखा भी था। घटना को लेकर पिलखुवा में FIR भी दर्ज हुई है। इसकी विवेचना की जा रही है।
खतरे का किया गया है मूल्यांकन
शाह बोले कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया। उनके पास से दो अनधिकृत पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों की पहचान शुभम और सचिन के रूप में हुई है। खतरे का मूल्यांकन कराया गया Z श्रेणी सुरक्षा दी गई है, जिसमें बुलेट प्रूफ कार और CRPF के जवान शामिल हैं, लेकिन मौखिक रूप से उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : जैप जवान को उठाने पहुंचे खलासी के उड़े होश, जो देखा…
इसे भी पढ़ें : LIC के इस प्लान से 1 रुपये में मिल रहा है एक करोड़ का फायदा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, केंद्र ने SC को बताया
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन का भी होगा ‘आधार’ नंबर
इसे भी पढ़ें : कहीं आपका भी e-Shram Card तो नहीं हो गया रिजेक्ट, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें : माओवादियों द्वारा लगाये गये IED Blast में पत्रकार की मौत
इसे भी पढ़ें : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का हर विधायक होगा मुख्यमंत्री, ऐसे करेंगे काम : चन्नी






