Kohramlive : सोशल मीडिया की भीड़ में कभी-कभी एक ऐसी कहानी सामने आ जाती है, जो शोर नहीं करती, बस चुपचाप दिल के किसी कोने में उतर जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल है, जिसमें एक नन्हा सा मकाक बंदर अपनी मासूम आंखों से ममता ढूंढता नजर आता है और दुनिया भर के लोग उसे देखकर भावुक हो उठे हैं।
छह महीने का मासूम, मां से ही हो गया दूर
यह नन्हा मकाक बंदर सिर्फ छह महीने का है। जन्म के बाद उसकी अपनी मां ने ही उसे अपनाने से इंकार कर दिया।वीडियो में वह बार-बार मां के करीब जाने की कोशिश करता है, मगर हर बार उसे ठुकरा दिया जाता है। उसकी आंखों में एक ही सवाल दिखता है, “मां, मुझे क्यों नहीं अपनाती?” अपनों से ठुकराए जाने के बाद इस मासूम ने एक मुलायम ओरंगुटान सॉफ्ट टॉय को अपनी दुनिया बना लिया। वह उस खिलौने से ऐसे चिपक कर रहता है, जैसे वही उसकी असली मां हो। रात में भी उसी से लिपटकर सोता है, जैसे डरता हो कि कहीं यह भी उससे दूर न हो जाये।
500 ग्राम का नन्हा जीवन और बड़ा संघर्ष
इस मासूम का जन्म 26 जुलाई 2025 को हुआ था। जन्म के समय इसका वजन महज 500 ग्राम था। विशेषज्ञों के अनुसार, मां पहली बार मां बनी थी और थकान व तनाव के कारण उसने बच्चे को स्वीकार नहीं किया। आमतौर पर बंदर अपने बच्चों को सीने से लगाकर रखते हैं, मगर इस छोटे से जीव के हिस्से में अकेलापन आ गया। जब मां ने साथ छोड़ दिया, तो चिड़ियाघर के केयरटेकर ने उसे अपने हाथों से पालना शुरू किया। उसे अकेलापन न लगे, इसलिए तौलिये और एक मुलायम खिलौना दिया गया। किसी ने नहीं सोचा था कि वही खिलौना उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बन जायेगा। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिल पसीज गये। कई लोग इस नन्हे बंदर को देखने चिड़ियाघर पहुंचने लगे। लोगों की जुबां पर एक ही बात, “ममता और प्यार की जरूरत इंसानों को ही नहीं, बेजुबान जानवरों को भी उतनी ही होती है…”
The way every single one of us would cuddle Punch the monkey if we were in that enclosure with him. That’s OUR baby! 🥹 pic.twitter.com/J6PVHgYIph
— Mara Webster 🇬🇧🇺🇸 (@Mara_Webster) February 19, 2026




