spot_img

इस साल कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें यहां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 7 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा मध्य रात्रि की जाती है, इसलिए इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 सितंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

बता दें कि कान्हा का जन्म रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में हुआ था। 06 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत सुबह 09 बजकर 20 मिनट से हो रही है। अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। वहीं जन्माष्टमी व्रत का पारण 7 सितंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट या शाम 04 बजकर 14 मिनट के बाद किया जा सकेगा। बता दें कि गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय के लोग अलग-अलग दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं। ऐसे में 6 सितंबर 2023 को गृहस्थ जीवन वाले लोग और 7 सितंबर 2023 को वैष्णव संप्रदाय के लोग कान्हा का जन्मोत्सव मना सकते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान श्री कृष्ण सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। वहीं महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। उन्हें झूला झुलाया जाता है।

 

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, अगले चार दिन…

इसे भी पढ़ें :आज से कम कीमत में बिकेगा टमाटर

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में अड्डेबाजी करने वालों पर गिरी गाज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :नहाने गये थे तालाब, घर आई डे*ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें :Maruti Suzuki ने 87,599 गाड़ियों को वापस मांगा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : Zodiac Signs : मई में ग्रहों का महामंच, किस्मत किसकी चमकेगी, किसे मिलेगी चुनौती, पूरा हाल जानें…

इसे भी पढ़ें : Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…

इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

इसे भी पढ़ें : Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

इसे भी पढ़ें : Akshaya Tritiya आज, क्या करना बेहतर…जानें

spot_img

Related articles:

Zodiac Signs : मई में ग्रहों का महामंच, किस्मत किसकी चमकेगी, किसे मिलेगी चुनौती, पूरा हाल जानें…

पूर्णिमा से आरंभ होकर अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक रहेगा। महीने के पहले दिन चंद्रमा तुला राशि(Zodiac Signs) में रहेंगे और अंतिम दिन वृश्चिक राशि(Zodiac Signs) में संचरण करेंगे।

Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जहां हर दूसरा इंसान तनाव, चिंता और उलझनों से जूझ रहा है, वहीं एक पुराना, आसान और असरदार तरीका फिर से चर्चा में है, मंत्र(Mantra) जाप। शास्त्रों में मंत्र

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Akshaya Tritiya आज, क्या करना बेहतर…जानें

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) हिंदू और जैन धर्म का एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, जो हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की