spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

700 करोड़ का मोटेरा स्टेडियम कि क्या है खासियत, जाने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मोटेरा स्टेडियम में क्या-क्या है

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मोटेरा के नवनर्मित स्टेडियम में खेला जाएगा। जब दोनों टीमें यहां पहुंचीं तो उसके खिलाड़ी स्टेडियम की सुंदरता देखकर हैरान रह गए। तमाम देशों में घूम चुके बेन इंग्लिश ऑलराउंडर स्टोक्स और हार्दिक पंड्या समेत दिग्गज क्रिकेटर स्टेडियम की आधुनिकता से हैरान दिखे। आइए जानें इस स्टेडियम में ऐसा क्या है, जिससे प्लेयर्स की ऐसी प्रतिक्रिया आ रही है..

2017 में घ्वस्त कर हुआ नया निर्माण

2015 में इस स्टेडियम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया ताकि यहां दोबारा से अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस नए स्टेडियम का निर्माण हो सके। पुराने मोटेरा स्टेडियम में 53000 दर्शक एकसाथ क्रिकेट मैच का लुत्फ ले सकते थे। लेकिन अब जब यह स्टेडियम किसी क्रिकेट मैच के लिए दोबारा खोला जाएगा तो यहां 1 लाख 10 हजार दर्शक एक साथ उस मैच का लुत्फ ले पाएंगे।

ओलिंपिक साइज का स्विमिंग पूल सहित ये तमाम सुविधाएं

63 एकड़ में फैले स्टेडियम में ओलिंपिक साइज का स्विमिंग पूल है, जबकि 4 ड्रेसिंग रूम हैं। स्टेडियम के परिसर में ही बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेनिस के अलग से कोर्ट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हॉकी और फुटबॉल ग्राउंड भी बने हैं। रोचक बात यह है कि हर ड्रेसिंग रूम से जुड़ा ही जिम है, जो क्रिकेट स्टेडियम में देखने को नहीं मिलता है।

L&T ने बनाया है यह नया स्टेडियम

गुजरात क्रिकेट असोसिएशन (जीसीए) ने इस नए स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी लार्सन ऐंड टर्बो (एलऐंडटी) कंपनी को सौंपी। एलऐंडटी मोदी और शाह के इस ड्रीम प्रॉजेक्ट को तय समय में पूरा किया।  

700 करोड़ की लागत से बना

पुराना स्टेडियम 1982 में बना था और इसमें 49 हजार लोगों की बैठने की क्षमता थी। गुजरात क्रिकेट संघ के स्वामित्व वाले इस स्टेडियम को पुराना स्टेडियम गिराकर बनाया गया है। नए स्टेडियम का निर्माण 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दो साल में पूरा हुआ है।  

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम- मोटेरा

गुजरात क्रिकेट असोसिएशन (GCA) द्वारा बनवाया गया यह क्रिकेट स्टेडियम अब दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा स्टेडियम है। इससे पहले दर्शकों की तादाद के लिहाज से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दुनिया का सबसे बड़ा मैदान था, जहां करीब 1 लाख दर्शक बैठ सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...