ट्रांसफर हो कर धनबाद आये मैनेजर के साथ यह क्या हो गया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : सीएमएस के मैनेजर देवेंद्र झा की लाश गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूलती मिली। कंपनी के ही एक गार्ड के रूम में लाश लटक रही थी। देवेंद्र झा पटना आरओ ब्रान्च में मैनेजर थे। एक दिन पहले ही उनका ट्रांसफर हुआ था और वे धनबाद आये थे। वे कंपनी के ही एक गार्ड के घर में रात को रुक गए। गार्ड का घर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धोवाटांड शास्त्रीनगर में है। गार्ड ने बताया कि देवेंद्र के बारे में सिर्फ इतना ही जानता है कि वह पटना के आरओ ब्रांच में मैनेजर थे। कल रात ही वह पटना से धनबाद आए। जिसके बाद रात में रहने के लिए उन्हें एक रूम दिया था। लेकिन, आज (गुरुवार) सुबह जब चाय देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। थोड़ी देर इंतजार कर फिर से दरवाजा खटखटाया, पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिली। तब खिड़की से झांका। जो कुछ देखा होश उड़ गये। सामने फंदे पर लटकी थी मैनेजर साहब की लाश।

मैनेजर की फंदे पर लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेंद्र की लाश को फंदे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे सुसाइड की आशंका जता रही है। वहीं, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी। मृतक मैनेजर देवेंद्र झा हुगली के उत्तरपाड़ा कोटरंग के रहने वाले जमुनाधर झा के बटे थे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, जानिये कैसे…

इसे भी पढ़ें : सर सर जल्‍दी आईये… सुनते ही रेड पर निकले थानेदार को मारी गोली

इसे भी पढ़ें : इस दिन से झारखंड में खुलेंगे स्‍कूल, मैट्रिक-इंटर Exam पर क्‍या बोले शिक्षा मंत्री, देखें…

इसे भी पढ़ें : राक्षसों से पंगा ले रहे धोनी, सुपरहीरो अवतार का टीजर वायरल, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...