दुखी रोहिणी आचार्य क्या बोल गई… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना की सर्द होती शाम में राजनीति की तपिश फिर बढ़ गई, जब रोहिणी आचार्य ने आज एक बार फिर अपनी वेदना को ज़ुबान दी। आंखों की नमी, आवाज में टूटन और शब्दों में तल्ख सच्चाई, हर बात ने यह साफ कर दिया कि पारिवारिक दरारें अब सियासत की दीवारों तक गूंज रही हैं। रोहिणी ने कहा,“मैंने जो कुछ भी कहा, वह सच कहा। कोई झूठ नहीं बोला मैंने, जो मेरे साथ हुआ, वही दुनिया से साझा किया।” जब उनसे चप्पल से मारने वाले का नाम पूछा गया तो उन्होंने तीर की तरह शब्द फेंके, “नाम मुझसे मत पूछिये… तेजस्वी यादव, संजय यादव, राहेल यादव और रमीज से जाइये पूछिये, सब पता चल जायेगा।” उनकी आंखों की थरथराती पलकों में कहीं दर्द था और कहीं दहाड़ने को उठता गुस्सा। रोहिणी ने कहा, “मेरे पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं… कल मेरी वजह से मेरी मां और बहनें रो पड़ीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि ऐसे माता-पिता मिले।” रोहिणी ने कहा कि “जिस परिवार में भाई होते हैं, वहां त्याग हमेशा बहनों से ही क्यों मांगा जाता है?” उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने भाई को अभी-अभी अस्वीकार किया है। अब वह मुंबई के अपने ससुराल लौट रही हैं। “मेरी सास मेरी हालत सुनकर बेहद चिंतित हैं, उन्होंने बुला लिया है, मैं उन्हीं के पास जा रही हूं।”

लालू परिवार के इस ‘घरेलू भूचाल’ ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सीधा हमला  करते हुये मीडिया से कहा कि “रोहिणी बिहार की बेटी है, उसकी आंखों के आंसू केवल परिवार के नहीं, बिहार के भी अशुभ संकेत हैं।” उन्होंने कहा कि “जिस बेटी ने अपनी किडनी देकर पिता की जान बचाई, उसके साथ अन्याय होता देखकर लालू जी की चुप्पी बेहद हैरान करती है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी आवास में रोहिणी के साथ ‘भाषाई हिंसा’ हुई, जो बिहार की परंपरा और मर्यादा दोनों के खिलाफ है और फिर उन्होंने लालू परिवार के राजनीतिक हृदय पर निशाना साधते हुये कहा कि “10 सर्कुलर रोड वाला आवास भ्रष्टाचार का किला बन चुका है, इसे खाली कर तुरंत महुआबाग के निर्माणाधीन मॉल में शिफ्ट हो जाना चाहिये।”

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने