Kohramlive : नवंबर का यह सप्ताह बदलाव और नये अवसर लेकर आयेगा। कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। कार्य और प्रयासों में नई ऊर्जा और उत्साह बनाये रखना लाभकारी रहेगा। प्रयासों का फल मिल सकता है, लेकिन विवाद और उलझनों से बचें। कैसा होगा आपका राशिफल
मेष : सप्ताह में आपके कार्यक्षेत्र में मेहनत सफल होगी और धनलाभ के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर खान-पान में संतुलन रखें। पारिवारिक और प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। उपाय के लिए रोज देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और चालीसा पढ़ें।
वृषभ : कैरियर में नई डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी और आपकी साख बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन : सप्ताह में कार्यों में उतार-चढ़ाव होंगे, जल्दबाजी से बचें। आर्थिक रूप से अतिरिक्त आय के प्रयास लाभदायक होंगे। वाद-विवाद से बचें, प्रेम संबंधों में ध्यान रखें। गणपति की पूजा और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क : आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में पहले की परेशानियां कम होंगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
सिंह : परिश्रम का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार और प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।
कन्या : कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर विजय मिलेगी और सफलता संभव है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा और चालीसा पढ़ें।
तुला : धन, यश और सफलता के अवसर बनेंगे। घर और बाहर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम के योग हैं। तुलसी सेवा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
वृश्चिक : कार्य में जल्दबाजी न करें, योजनाबद्ध रहें। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सतर्क रहें। हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु : उतार-चढ़ाव के योग हैं, जोखिम भरे निवेश से बचें। पारिवारिक मामलों में संवेदनशील रहें। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। केसर का तिलक लगायें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर : कैरियर में मनचाहा फल और व्यवसायिक लाभ संभव है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। निवेश और पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। शिव जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
कुंभ : विनम्रता और संयम से कार्य करें, सफलता मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य और कामकाज में बदलाव पर सतर्क रहें। हनुमान चालीसा सात बार पाठ करें।
मीन : मेहनत सफल होगी और लक्ष्य जल्दी पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति और निवेश में लाभ संभव है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा और तुलसी माला से मंत्र ‘ॐ नमो नारायणाय’ जप करें।




