Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। रांची के RIMS में 113 पदों पर भर्ती निकली है। ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के पद भरे जायेंगे। योग्यता 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री तक मांगी गई है। चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा।
किस पद पर कितनी भर्ती और कितनी सैलरी?
ऑपरेशनल मैनेजर: 1 पद। हेल्थकेयर में MBA या मास्टर डिग्री और पांच साल का अनुभव जरूरी। वेतन 75 हजार रुपये प्रतिमाह।
फ्लोर को-ऑर्डिनेटर: 12 पद। किसी भी विषय में स्नातक और दो साल का अनुभव जरूरी। वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह।
आयुष्मान मित्र: 100 पद। 12वीं पास और छह महीने का DCA सर्टिफिकेट जरूरी। स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिये। प्रत्येक सफल केस पर 120 रुपये मिलेंगे।
किस वर्ग के लिये कितने पद?
फ्लोर को-ऑर्डिनेटर (12 पद):
अनारक्षित: 5
एसटी: 3
एससी: 1
बीसी-I: 1
बीसी-II: 1
ईडब्ल्यूएस: 1
आयुष्मान मित्र (100 पद):
अनारक्षित: 40
एसटी: 26
एससी: 10
बीसी-I: 8
बीसी-II: 6
ईडब्ल्यूएस: 10
वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा चयन
तीनों पदों पर चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अनुसार मौका मिलेगा। आयुष्मान मित्र के पद पर पहले आरोग्य मित्र के रूप में काम कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी।









