Volkswagen ने इंडियन मार्केट में प्रीमियम एसयूवी T-Roc को उतारा, जानें नई कीमत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : Volkswagen ने इंडियन मार्केट में अपनी प्रीमियम एसयूवी T-Roc को उतार दिया है। पिछले साल उतारे गए मॉडल के मुकाबले इसकी कीमत  कुछ ज्यादा है। नई Volkswagen T-Roc की कीमत 21.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 1.35 लाख रुपये ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें : Corona से लड़ने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DC ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा

मई से की जा सकती है डिलीवरी

इस मौडल की आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी की डिलीवरी मई महीने से शुरू की जा सकती है। अभी इसके बारे में आधिकारिक  घोषणा नहीं की गई है। इस एसयूवी को कंपनी के MQB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसकी बिक्री सीमित संख्या में होगी।

टू-स्लॉट फ्रंट ग्रिल के साथ सिल्वर बैश प्लेट

Volkswagen ने नई T-Roc एसयूवी में टू-स्लॉट फ्रंट ग्रिल के साथ सिल्वर बैश प्लेट के साथ LED हेडलैंप और डे टाइम रनिंग लाइट्स दिया है। विंडो लाइन पर क्रोम बॉर्डर और 17 इंच का एलॉय व्हील दिया गया है। SUV के पिछले हिस्से को कंपनी ने क्लीन रखते हुए स्पलिट LED टेल लैंप्स दिया है।

इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छू

10.25 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम

T-Roc के केबिन की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, लैदर अपहोल्सटरी, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 1.5 लीटर की क्षमता का TSI पेट्रोल इंजन

इस मॉडल में 1.5 लीटर की क्षमता का TSI पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है जो कि 148bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एक्टिव सिलिंडर टेक्नोलॉजी से लैस ये इंजन 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है।

इसे भी पढ़ें :अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्‍दी निपटा लें अपना काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0

7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

भारतीय ऑटो बाजार में मार्च का महीना जहां कई कंपनियों के लिए रिकॉर्ड लेकर आया, वहीं एक नाम Maruti Suzuki Ertiga फिर सबसे आगे

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

Redmi A7 Pro 5G अब भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट—स्क्रॉलिंग होगी

Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

शहर में बढ़ती सख्ती के बीच अब ट्रैफिक नियमों(Traffic Rules) को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

Hyundai Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस बार इंजन नहीं,