spot_img
spot_img

देवघर में उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश, बोले…

Date:

spot_img
spot_img

Deoghar : देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत की और झारखंड के वीर सपूतों को याद करते हुये राज्य के विकास में उनके योगदान का जिक्र किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की आजादी में झारखंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसी को ध्यान में रखते हुये केंद्र सरकार राज्य के विकास को लेकर विशेष रूप से सजग है। उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10.10 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मंत्री इरफान अंसारी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वे एम्स परिसर पहुंचे।

सिद्धू-कान्हू और बिरसा मुंडा को किया नमन

एम्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा और वीर सिद्धू-कान्हू को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर सपूतों का योगदान देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति बताते हुये कहा कि देवघर में एम्स की स्थापना आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर भी खुलेंगे।

विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर दिया सेवा का संदेश

दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों के बीच डिग्रियों का वितरण किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुये समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। एम्स के कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति देवघर के दर्दमारा स्थित बाबा बैद्यनाथ ट्रस्ट सह पीडी हिंदुजा अस्पताल परिसर में आयोजित सैन्य मेले में पहुंचे। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस मेले में उन्होंने अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सैन्यकर्मियों से मुलाकात कर उनका हौंसला अफजाई भी किया। सैन्य मेले का दौरा पूरा करने के बाद उपराष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...