Kohramlive Desk : इन दिनों Urvashi Rautela अपनी फिल्म द लीजेंड को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म को लेकर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ और फोटोज पोस्ट किए जिनमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। Urvashi Rautela ने रिप्पड जीन्स लाइट ग्लिटरिंग पिंक टॉप में उर्वशी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। उनके बाल खुले हैं, आंखों पर शेड्स हैं, और चेहरे पर ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है। फैन्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन वहीं कुछ यूजर्स हैं जिनको उर्वशी के रिप्पड जीन्स का फैशन रास नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया- नीचे से कपड़ा फट रहा है। उर्वशी ने प्लेन के बिजनेस क्लास में बैठे इन तस्वीरों को क्लिक करवाया है। उर्वशी ने एक रील वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो अपनी पैन इंडिया फिल्म द लीजेंड के गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर उर्वशी ने लिखा- पोपोपो हुक स्टेप डांस चैलेंज। बता दें पोपोपो उनकी साउथ फिल्म का एक गाना है।









